जेनरोबोटिक्स ने दक्षिण अफ्रीका में रक्षा, अंतरिक्ष और दोहरे उपयोग वाले रोबोटिक्स सहयोग के लिए आर्म्सकोर के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए
Trivandrum / September 19, 2026
तिरुवनंतपुरम, 19 सितंबर: केरल स्थित रोबोटिक्स और डीप-टेक कंपनी (गहने तकनीकी कंपनी) जेनरोबोटिक्स ने दक्षिण अफ्रीका के आर्मामेंट्स कॉरपोरेशन एसओसी लिमिटेड (आर्म्सकोर) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। आर्म्सकोर रक्षा विभाग की रक्षा सामग्री संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए जिम्मेदार सरकारी संस्था है। यह समझौता रक्षा (डिफेंस), अंतरिक्ष (स्पेस), सैटेलाइट और रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी में सहयोग की संभावनाओं का पता लगाने के लिए किया गया है।
इस समझौते पर कल प्रिटोरिया में आर्म्सकोर के सीईओ एडवोकेट सोलोमज़ी पी. म्बाडा और जेनरोबोटिक्स के सीईओ विमल गोविंद एम.के. ने हस्ताक्षर किए। यह हस्ताक्षर जेनरोबोटिक्स अफ्रीका (Pty) लिमिटेड के माध्यम से किए गए, जो प्रिटोरिया में स्थित कंपनी की दक्षिण अफ्रीकी इकाई है।
इस एमओयू में दोनों संगठनों के लिए अवसरों की पहचान और उनका आकलन करने के लिए एक नॉन-एक्सक्लूसिव (गैर-अनन्य) खोजी ढांचा (इस दौरान दोनों ही पक्षों को अन्य कंपनियों या लोगों के साथ काम करने की छूट होती है) की परिकल्पना की गई है। साथ ही, जहां अलग से सहमति हो, वहां रक्षा और नागरिक उपयोग के लिए रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी को मिलकर विकसित करने और व्यावसायिक बनाने की योजना है।
यह सहयोग दक्षिण अफ्रीका, सदर्न अफ्रीकन डेवलपमेंट कम्युनिटी (SADC), व्यापक अफ्रीकी बाजार और अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक फैल सकता है।
आर्म्सकोर के लिए, यह साझेदारी दक्षिण अफ्रीका की स्पेस और सैटेलाइट क्षमताओं के लिए एक सॉवरेन इंटीग्रेटर और एश्योरेंस अथॉरिटी (संप्रभु समाकलनकर्ता और आश्वासन प्राधिकरण) के रूप में काम करने की उसकी महत्वाकांक्षा का समर्थन करती है, साथ ही दोहरे उपयोग और व्यावसायिक रूप से टिकाऊ टेक्नोलॉजी समाधान विकसित करने में मदद करती है।
जेनरोबोटिक्स के लिए, यह समझौता उसके बढ़ते डिफेंस और स्पेस रोबोटिक्स प्रोग्राम का विस्तार करता है, जिसमें स्पेस-ग्रेड रोबोटिक आर्म्स और ऑटोनॉमस सिस्टम पर उसका काम शामिल है। साथ ही, यह दक्षिण अफ्रीका और व्यापक अफ्रीकी महाद्वीप में तकनीकी सत्यापन और बाजार तक पहुंच के लिए एक व्यवस्थित रास्ता बनाता है।
एडवोकेट म्बाडा ने कहा, "यह एमओयू दक्षिण अफ्रीका के लिए एक भरोसेमंद, संप्रभु और विश्व स्तर पर जुड़ी हुई स्पेस और सैटेलाइट क्षमता बनाने के प्रति आर्म्सकोर की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जेनरोबोटिक्स जैसे डीप-टेक इनोवेटर के साथ साझेदारी हमें डुअल-यूज़ रोबोटिक्स और स्पेस टेक्नोलॉजी का पता लगाने का अवसर देती है, जो नए व्यावसायिक रास्ते खोलते हुए हमारी रक्षा क्षमता को मजबूत कर सकती हैं।"
श्री गोविंद ने कहा कि यह साझेदारी कंपनी की डिफेंस और स्पेस यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा, "आर्म्सकोर के साथ काम करने से हमें दक्षिण अफ्रीका के डिफेंस और स्पेस इकोसिस्टम में अपनी रोबोटिक्स और ऑटोनॉमस सिस्टम की क्षमताओं को लाने और वहां से पूरे अफ्रीकी बाजार में विस्तार करने का एक भरोसेमंद और सरकार समर्थित रास्ता मिलता है।"
इस समझौते का स्वागत करते हुए, जेनरोबोटिक्स के दक्षिण अफ्रीका डायरेक्टर, एंबेसडर जस्टिस पीट्सो ने कहा कि यह सहयोग जेनरोबोटिक्स अफ्रीका के लिए एक अहम पड़ाव है। उन्होंने कहा, "इससे हमें आर्म्सकोर के साथ मिलकर काम करने और इस एमओयू को दक्षिण अफ्रीका और इस क्षेत्र के लिए डिफेंस और स्पेस रोबोटिक्स की वास्तविक क्षमताओं में बदलने का मौका मिलेगा।"
Photo Gallery