'सीफूड वैल्यू एडिशन' पर नेशनल स्किल ओलंपियाड के दूसरे संस्करण के विजेता के रूप में आंध्र प्रदेश के पी. सूर्य भास्कर को घोषित किया गया

Chennai / July 2, 2026

चेन्नई, 2 जुलाई: शीर्ष स्थान के लिए हुए रोमांचक मुकाबले में, पी. सूर्य भास्कर जो आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में 'देवी फिशरीज लिमिटेड' में काम करते हैं, को आज यहां 'सीफूड एक्सपो भारत 2026' के दौरान आयोजित किए गए ग्रैंड फ़िनाले में 'सीफूड वैल्यू एडिशन' पर नेशनल स्किल ओलंपियाड के दूसरे संस्करण का विजेता चुना गया।

समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एमपीईडीए) की पहल के अंतर्गत आयोजित ओलंपियाड के अंतिम चरण में समुद्री खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र के कुल दस प्रशिक्षित पेशेवरों ने समुद्री खाद्य व्यंजन तैयार करने में अपनी पाक-कौशल दक्षता तथा तकनीकी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया।

तमिलनाडु के तूतीकोरिन स्थित 'थेवा एंड कंपनी' के मुथु कुमारन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि कोलकाता के पश्चिम बंगाल में स्थित 'एसएस सीफूड्स प्राइवेट लिमिटेड’, से जुड़ीं सुश्री सागरिका सरदार और ओडिशा के भुवनेश्वर में स्थित 'सबरी फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड' की सुश्री बारासारानी जेना क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं।

अंतिम दौर के विजेता को 1,00,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान के लिए पुरस्कार राशि क्रमशः 75,000 रुपये और 50,000 रुपये थे। चौथे स्थान के लिए सांत्वना पुरस्कार के रूप में 25,000 रुपये की राशि दी गई।

एमपीईडीए के श्री पी. जवहर, अध्यक्ष; डॉ. राम मोहन एम. के., निदेशक; डॉ. टी. आर. जिबिनकुमार, सचिव; श्री अनिल कुमार पी., संयुक्त निदेशक; और मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. के. एन. राघवन, सीईओ, 'सीफूड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया' (एसईएआई) ने विजेताओं को नकद पुरस्कार, मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान किए।

ग्रैंड फ़िनाले में, अंतिम दौर में पहुंचने वाले प्रतियोगियों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मांग वाले छह 'मूल्य वर्धित समुद्री खाद्य' व्यंजन तैयार करने का कार्य सौंपा गया। इनमें नोबाशी श्रिम्प, ब्रेडिड बटरफ्लाई श्रिम्प, कुक्ड पील्ड डिवेन्ड टेल-ऑन (पीडीटीओ) श्रिम्प, मैरिनेटेड श्रिम्प स्क्यूअर्स, ब्रेडिड स्क्विड रिंग्स और फिश फिलेट्स शामिल थे।

इस कार्य को उन्हें एक प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल के समक्ष प्रस्तुत करना था, जिसमें आईसीएआर-सीआईएफटी, कोच्चि की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सारिका के.; और निफ्फाट, कोच्चि के प्रसंस्करण एंड गुणवत्ता आश्वासन पर्यवेक्षक डॉ. नितिन सी.टी., श्री फ्रांसिस असीसी, उत्पाद प्रबंधक, परयिल सीफूड प्राइवेट लिमिटेड; श्री जयन जैकब, महाप्रबंधक, संध्या एक्वा एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड; और श्री विजयकृष्ण, महाप्रबंधक, वीकेएम फूड्स शामिल थे।

पैनल ने तकनीकी कुशलता, साफ़-सफ़ाई, सटीकता, प्रस्तुतीकरण और तैयार उत्पाद की गुणवत्ता के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।

श्री जवाहर ने कहा कि यह ओलंपियाड एक सुदृढ़ और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी समुद्री खाद्य क्षेत्र बनाने की दिशा में एक अहम पड़ाव है, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार की बदलती उम्मीदों को पूरा करने में सक्षम है। उन्होंने कहा, "एमपीईडीए गुणवत्ता आश्वासन, खाद्य सुरक्षा, प्रसंस्करण में बेहतरीन काम, कुशल कार्य बल, स्थिर समुद्री खाद्य उत्पादन और भरोसेमंद आपूर्ति श्रृंखला पर ज़ोर देने के लिए ठोस प्रयास कर रहा है। यह ओलंपियाड एक ऐसा माध्यम बन गया है जिसके जरिए भारत अपने निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत कर रहा है।"

 इस कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी, समुद्री खाद्य निर्यातक, अंतरराष्ट्रीय खरीदार, इस क्षेत्र के अग्रणी तकनीकी विशेषज्ञ और 'सीफूड एक्सपो भारत 2026' में भाग लेने वाले प्रतिनिधि शामिल हुए।

फ़ाइनलिस्ट द्वारा तैयार किए गए अवॉर्ड जीतने वाले मूल्य-वर्धित समुद्री खाद्य उत्पाद को 'स्किल ओलंपियाड पैविलियन' में प्रदर्शित किया गया। साथ ही, एमपीईडीए के प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए विकसित किए गए निर्यात-उन्मुख मूल्य-वर्धित समुद्री खाद्य उत्पाद के प्रत्यक्ष प्रदर्शन और परीक्षण सत्र भी आयोजित किए गए।

एमपीईडीए के स्किल ओलंपियाड पैविलियन में मूल्य-वर्धित समुद्री खाद्य उत्पाद का परीक्षण सत्र भी आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम से पहले, एमपीईडीए ने भारत के पूर्वी और पश्चिमी तटों पर 50 'सीफूड वैल्यू एडिशन ट्रेनिंग प्रोग्राम' आयोजित किए थे। इनके जरिए 2,500 से ज़्यादा समुद्री खाद्य प्रसंस्करण कार्यकर्ताओं और पेशेवरों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ज़्यादा मांग वाले समुद्री उत्पादों को तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया।

रीजनल राउंड मुंबई (वेस्ट कोस्ट ज़ोन) और विशाखापत्तनम (ईस्ट कोस्ट ज़ोन) में आयोजित किए गए थे। 30 जून को ओलंपियाड के रीजनल राउंड में भाग लेने वालों में से दस फ़ाइनलिस्ट चुने गए।

Photo Gallery

+
Content
+
Content
+
Content